वाराणसी। 8 लाख दीपों से सजेंगे गंगा के घाटों को जगमग करने की प्रशासन ने तैयारी की है। इसके लिए पर्व से दो-तीन पहले ही दीये, बाती व तेल का घाटवार विभिन्न संस्थाओं को वितरण कर दिया जाएगा। इसके अलावा अस्सी व राजघाट पर दीपक जलने के समय आमजन की देव दीपावली में सहभागिता हेतु उन्हें निःशुल्क तेल भरकर दीये उपलब्ध करा जाएंगे, जिससे वे घाटों पर जला सकेंगे। आयुक्त सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने देव दीपावली के विभिन्न कामों की जिम्मेदारी अधि कारियों को सौंपी है। कमिश्न ने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु, जब अपने हाथ से गंगा घाट पर देव दीपावली में दीपक जलाकर रखेंगे तो अच्छे अनुभूति व संदेश लेकर जाएंगे। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकारण को कहा गया कि तत्काल घाटों को जाने वाली सड़कों, होटलों के मार्गों एयरपोर्ट रेलवे को जाने वाली सड़कें दुरूस्त कर ली जाएं। घाटों पर सिल्ट सफाई हेतु 67 पम्प लगा दिए गए है। बैठक में नावों को सजाने का सुझाव दिया गया। अच्छी सजावट करने वाले नाविकों को पुरस्कृत किया जाएगादीपावली से देव दीपावली तक पूरे शहर की सड़कें पर एलईडी लाइट व झालर आदि से सजावट होगी। बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, फायर व्यवस्था निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। कमिश्नर ने यातायात व्यवस्था के लिए रूट चार्ट योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
8 लाख दीपों से सजेंगे गंगा के घाट