लखनऊ। देश की अग्रणी कम्पनी शाइन सिटी ने गो ग्रीन अभियान चलाकर लगभग 3000 पौधों को अपने विभिन्न शहरों की विभिन्न योजनाओं पर लगाया। शाइन सिटी इंफ्रा प्रा०लि0 के मैनेजिंग डायरेक्टर आसिफ नसीम ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वस्थ रहना सबसे अधिक आवश्यक है। मनुष्यों द्वारा पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचाई गई जिसका परिणाम हमें कई आपदाओं के रूप में समय समय पर भुगतना पड़ा है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने आने वाले पीढ़ियों को एक स्वस्थ वातारण देकर जायें। इसी कारण से हमने गो ग्रीन अभियान के अन्तर्गत लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, पटना आदि शहरों की योजनाओं पर लगभग 3000 पौधों का रोपण किया।
गो ग्रीन अभियान के तहत लगाये गये 3000 पौधे